पेट की मुख्य बीमारियां और उनके घरेलू उपाय !
काम के चलते सही समय पर भोजन न मिलने और भूख के लगने पर कुछ भी खा लेने से पेट की बिमारियों में वृद्धि हो रही है। जैसा कि सभी जानते हैं कि पेट की बीमारीयां कई अन्य बीमारियों की जनक होती हैं। वहीं, यदि आपका पेट सही है तो अन्य बीमारियों के होने का खतरा कम रहता है। अब प्रश्न आता है कि पेट की बीमारियों से कैसे बचा जाए। यहां प्रस्तूत है पेट (उदर) में होने वाली मुख्य बीमारियां और उनके तुरन्त लाभ वाले घरेलू उपाय - एसिडिटी हमारे पेट में एसिड भोजन को पचाने का काम करता है लेकिन कई बार पेट में एसिड जरूरत से ज्यादा बनने लगता है। अब पेट में भोजन कम और एसिड ज्यादा हो जाता है। जिससे कि एसिडिटी की समस्या हो जाती है। मसालेदार और वसायुक्त भोजन करने से एसिडिटी होने लगती है। इसके अलावा समय पर भोजन न करने से एसिडिटी हो जाती है। विशेषज्ञों का मानना है कि एसिडिटी का एक कारण तनाव लेना भी है। उपचार एसिडिटी की समस्या से परेशान लोग सुबह उठने के बाद पानी पिएं। इसके अलावा रोज खाने के साथ केला, तरबूज, पपीता और खीरा खाएं। एसिडिटी के उपचार में तरबूज का रस फायदा करता है। नारियल पानी पीने से भी एसिडिटी से निजात म...